अमित शाह तीस दिन भी रहें तो भी कोई फर्क पड़नेवाला नहीं : ज्योतिप्रिय
Updated at : 07 Aug 2018 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में रहने के विषय पर सोमवार को राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे महीने में एक दिन नहीं, बल्कि तीस दिन भी रहेंगे, तो भी तृणमूल कांग्रेस को कुछ फर्क पड़नेवाला नहीं है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक मजबूत व […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में रहने के विषय पर सोमवार को राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे महीने में एक दिन नहीं, बल्कि तीस दिन भी रहेंगे, तो भी तृणमूल कांग्रेस को कुछ फर्क पड़नेवाला नहीं है.
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक मजबूत व जमीन से जुड़ी पार्टी है. भाजपा जमीनी स्तर पर खोखली हो चुकी है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लाख संगठन बढ़ाने की कोशिश करें, लेकिन बंगाल में कुछ नहीं होने वाला है.
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अमित शाह की पार्टी एक भी सीट हासिल नहीं कर पायेगी. उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ेगा. तृणमूल कांग्रेस 42 में 42 सीटों पर ही जीत दर्ज करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




