जल निकासी के लिए ली जा रही ड्रोन की मदद

Updated at : 31 Jul 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
जल निकासी के लिए ली जा रही ड्रोन की मदद

हावड़ा : शहर में जलजमाव आैर बदहाल सड़कों की जानकारी अब नगर निगम ड्रोन की मदद ले रहा है. विशेषकर बारिश की दिनों में जलजमाव शहर की सबसे बड़ी समस्या है. खास तौर पर छोटे लेन आैर बाइ लेन में पानी जमने से इसका असर जीटी रोड पर पड़ता है. जीटी रोड पर जलजमाव होने […]

विज्ञापन
हावड़ा : शहर में जलजमाव आैर बदहाल सड़कों की जानकारी अब नगर निगम ड्रोन की मदद ले रहा है. विशेषकर बारिश की दिनों में जलजमाव शहर की सबसे बड़ी समस्या है. खास तौर पर छोटे लेन आैर बाइ लेन में पानी जमने से इसका असर जीटी रोड पर पड़ता है. जीटी रोड पर जलजमाव होने से ट्रैफिक सेवा बाधित होती है. इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ड्रोन कैमरे का मदद ले रहा है.
हालांकि निगम के पास ड्रोन कैमरा उपलब्ध नहीं है. लेकिन सिटी पुलिस के ट्रैफिक विभाग की ओर से नगर निगम ने मदद ली है. सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारी आैर अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे आैर बिना देर किये समस्या का निदान किया जायेगा. पिछले दिनों ट्रैफिक विभाग आैर मेयर के बीच एक बैठक हुई थी.
इस बैठक में ट्रैफिक विभाग की ओर से मेयर को प्रस्ताव दिया गया कि ड्रोन कैमरे से निगम को बहुत जल्द सूचना मिल जायेगी आैर काफी कम समय में जल निकासी हो जायेगी. मालूम रहे कि मध्य हावड़ा के पंचाननतल्ला रोड, टिकियापाड़ा, कदमतल्ला सहित अन्य लेन आैर बाइ लेन में बारिश होने के बाद घुटने भर पानी जम जाता है. यही हाल उत्तर हावड़ा के बामनगाछी, सत्यबाला, सलकिया, बनारस रोड, बेलगछिया सहित अन्य इलाकों का है. इन सड़कों पर पानी जमने के कारण ट्रैफिक सेवा पर सीधा असर पड़ता है. ड्रोन कैमरे के जरिये किस जगह पर पानी जमा है आैर कहां की सड़कें टूटी हुई है, इसकी जानकारी पल भर में निगम को मिल जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola