उच्च माध्यमिक में जिलों का बोलबाला

कोलकाता: माध्यमिक की तरह ही उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में भी जिलों का बोलबाला रहा. राज्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जिलों के छात्र ही रहे. उत्तर दिनाजपुर के रायगंज के रायगंज कॉरपोरेशन हाइस्कूल का छात्र अनिर्वाण साहा 478 अंकों के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा. यह जानकारी शुक्रवार […]
कोलकाता: माध्यमिक की तरह ही उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में भी जिलों का बोलबाला रहा. राज्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जिलों के छात्र ही रहे.
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज के रायगंज कॉरपोरेशन हाइस्कूल का छात्र अनिर्वाण साहा 478 अंकों के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा. यह जानकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद की अध्यक्ष महुआ दास ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर 475 अंकों के साथ बर्दवान जिले के कटवा के कटवा भारती भवन हाइस्कूल के छात्र सौरभ पाल व 474 अंक के साथ बर्दवान म्युनिसिपल हाइस्कूल के प्रमेश दास और नदिया जिले के चकदा रामलाल अकादमी के सप्तिक चक्रवर्ती संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे. छात्रओं में सिलीगुड़ी गल्र्स हाइस्कूल की देवप्रिया गुण 470 अंक के साथ पहले स्थान पर और पूरे राज्य में सातवें स्थान पर रही.
कोलकाता में हेयर स्कूल का छात्र अनिरुद्ध राय रहा प्रथम वहीं, कोलकाता में पहले स्थान व राज्य में पांचवे स्थान पर हेयर स्कूल का छात्र अनिरुद्ध राय रहा. उसने 472 अंक प्राप्त किये. राज्य में टॉप 10 में कुल 28 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया. 2013 में कुल उत्तीर्ण छात्रों का पास प्रतिशत 77.35 फीसदी था, जो इस वर्ष बढ़ कर 78.42 फीसदी हो गया. गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 8,02,060 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भरा था, जबकि कुल 6,49,261 छात्र छात्रओं ने साइंस, कला व वाणिज्य संकाय में परीक्षा दी थी. इसमें से 5,97,672 छात्रों ने परीक्षा पास की है.
उत्तीर्ण छात्रों में से 1,16,368 छात्रों ने 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है. मौके पर वर्ष 2015 के लिए कक्षा 11 व उच्च माध्यमिक की परीक्षा की तिथियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष नये सिलेबस के अनुसार उच्च माध्यमिक की परीक्षा 13 मार्च से 30 मार्च 2015 व पुराने सिलेबस के अनुसार परीक्षा 12-31 मार्च तक होगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य के सभी स्कूलों के अनुसार सफलता की रिपोर्ट जारी की जायेगी. अगर किसी विषय में किसी स्कूल के छात्र कमजोर होते हैं, तो वहां उस विषय की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. पर्षद की अध्यक्ष महुआ दास ने अनुत्तीर्ण छात्रों को हताश नहीं होने की सलाह दी है और अगले वर्ष के लिए अच्छे से तैयारी करने को कहा है. उन्होंने बताया कि राज्य के 48 वितरण केंद्रों से मार्कशीट व सर्टिफिकेट वितरित किया जा रहा है. अगर किसी छात्र को किसी विषय में मिले अंक के प्रति कोई संदेह है तो वह 15 दिनों के अंदर ऑनलाइन स्क्रूटनी व रिव्यू के लिए आवेदन कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




