कोलकाता : अब मोबाइल पर हाथियों की गतिविधियों की जानकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल वन विभाग ने लोगों को हाथियों के हमले से बचाने के लिए मोबाइल अलर्ट सर्विस शुरू की है. दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को कुछ उपाय करने का आदेश दिया था. इसके बाद ही वन विभाग ने यह सेवा शुरू […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल वन विभाग ने लोगों को हाथियों के हमले से बचाने के लिए मोबाइल अलर्ट सर्विस शुरू की है. दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को कुछ उपाय करने का आदेश दिया था.
इसके बाद ही वन विभाग ने यह सेवा शुरू की है. इस सुविधा के तहत वन विभाग हर सुबह हाथियों की गतिविधियों के बारे में पुलिस, पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देता है. इसके बाद वह सूचना उनके जरिये स्थानीय लोग तक पहुंचती है. परिणाम स्वरूप जब हाथी मुक्त रूप से घूमते हैं, तो लोग सावधान रहते हैं और उस इलाके में जाने से बचते हैं.
यह सर्विस पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में शुरू हो गयी है. बांकुड़ा से एक ग्रामीण ने कहा कि हमें पंचायत से सूचना मिल रही है, इससे हमें हाथियों के स्थान का पता लग जाता है. इसके बाद हम अपने गांव में लोगों को जानकारी देते हैं.
सभी ग्रामीण सावधान हैं और उस रूट पर जाने से बच रहे हैं.’ पुलिस, पंचायत और स्थानीय लोग सभी इस सर्विस से खुश हैं. बांकुड़ा से वन विभाग के अधिकारी बुद्धदेव मंडल ने बताया : यह पहल काम कर रही है. अगर लोग सावधान रहें, तो हाथियों के हमले टाले जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










