सीएम ने किया स्वामी विवेकानंद को याद
Updated at : 05 Jul 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें याद किया और लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का अनुरोध किया. ममता ने ट्वीट किया कि आज के दिन, महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद महासमाधि को प्राप्त हुए. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें याद कर रही हूं. आइये हम उनके […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें याद किया और लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का अनुरोध किया. ममता ने ट्वीट किया कि आज के दिन, महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद महासमाधि को प्राप्त हुए.
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें याद कर रही हूं. आइये हम उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करें. स्वामी विवेकानंद ने चार जुलाई 1902 को अंतिम सांस ली.
उन्होंने लोगों में अाध्यात्मिक चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. उन्होंने पश्चिम में वेदांत दर्शन का प्रसार किया और गरीबों की सेवा के लिए रामकृष्ण मठ व रामकृष्ण मिशन की स्थापना की. ममता बनर्जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को बताया था कि हिंदुत्व का सही मायने ‘विश्व बंधुत्व’ है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




