रुपये के लिए बनाया था प्रेमिका शादी करना चाही तो मार डाला

Published at :22 May 2018 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये के लिए बनाया था प्रेमिका शादी करना चाही तो मार डाला

कोलकाता : कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में झारखंड की एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में केएलसी थाने की पुलिस ने झारखंड के पलामू से प्रमुख आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को बारुइपुर अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में झारखंड की एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में केएलसी थाने की पुलिस ने झारखंड के पलामू से प्रमुख आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को बारुइपुर अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने प्राथमिक पूछताछ में महिला की हत्या के आरोप को स्वीकार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार राहुल ने बताया कि पलामू में रहने वाली नाजिया परवीन का कोई नहीं था. वह अकेली रहती थी, लेकिन उसके बैंक अकाउंट में आठ से 10 लाख रुपये थे. यह देखकर वह नाजिया परवीन को अपने प्यार के जाल में फंसाया, लेकिन उसकी प्रेमिका बनते-बनते वह उसकी पत्नी बनने की जिद करने लगी, लेकिन वह पहले से शादीशुदा था. इसके कारण वह नाजिया को पत्नी नहीं बना सकता था. इधर दिन गुजरने के साथ नाजिया उससे शादी करने की जिद पर अडिग हो गयी थी.
इसके कारण ही वह उसके रुपये हासिल कर उससे पीछा छुड़ाने का मन बना लिया. इसी साजिश में उसने अपने एक मित्र नवनीत को भी शामिल किया और नाजिया के साथ शादी करने के बहाने उसे लेकर मार्च महीने में कोलकाता आ गया. यहां कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में नाजिया को पत्नी बता कर एक किराये का मकान लेकर एक महीने तक उसके साथ रहा.
इसी बीच एक दिन पंचायत चुनाव के दिन मौका देखकर उसने नाजिया के सिर को दिवाल से पटक दिया. उसके बेहोश होते ही उसने तकिये से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह वहां से नवनीत के साथ फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नवनीत की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola