ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

Published at :18 May 2018 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

कोलकाता : ब्यूटी पार्लर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चलाने के आरोप में महानगर के दो ब्यूटी पार्लर में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 12 लोगो‍ं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में छह यौनकर्मी, दो मैनेजर व चार ग्राहक शामिल हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया […]

विज्ञापन
कोलकाता : ब्यूटी पार्लर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चलाने के आरोप में महानगर के दो ब्यूटी पार्लर में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 12 लोगो‍ं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में छह यौनकर्मी, दो मैनेजर व चार ग्राहक शामिल हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मध्य कोलकाता की कई जगहों में यूनिसेक्स ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार करने की गुप्त सूचना मिल रही थी.
इस आधार पर लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने मध्य कोलकाता की कई जगहों में छापेमारी की. इस दौरान बऊबाजार व तालतल्ला इलाके में दो ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार करते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया. बऊबाजार के गणेश चंद्र एवेन्यू में दो पुरुष व तीन यौनकर्मी को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक मैनेजर व एक ग्राहक शामिल था. इसके बाद तालतल्ला इलाके के लेनिन सरणी में स्थित एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें तीन यौनकर्मी, एक मैनेजर व तीन ग्राहक शामिल थे. दोनों ब्यूटी पार्लर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने जब्त की है, जिन्हें ये लोग शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इस्तेमाल करते थे. सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola