कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल में पंचायत चुनाव सोमवार को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2018 10:49 PM
कोलकाता : कानूनी लड़ाई, वाद-विवाद के बाद आखिरकार राज्य में पंचायत चुनाव की घड़ी आ ही गयी. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर राज्य के 20 जिलों में पंचायत चुनाव सोमवार को संपन्न होगा. मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध […]
कोलकाता : कानूनी लड़ाई, वाद-विवाद के बाद आखिरकार राज्य में पंचायत चुनाव की घड़ी आ ही गयी. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर राज्य के 20 जिलों में पंचायत चुनाव सोमवार को संपन्न होगा. मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. इधर राज्य चुनाव आयोग ने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर विशेष नजरदारी के निर्देश दिये हैं.
शांतिपूर्ण मतदान और हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राज्य चुनाव आयोग कार्यालय में रविवार को कंट्रोल रूम खुल गया है, जिसका संचालन संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. इधर राज्य सचिवालय नवान्न में भी चुनाव प्रकोष्ठ खोला गया है, ताकि राज्य चुनाव आयोग कार्यालय में लगे कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित की जा सके. मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 20 विशेष पर्यवेक्षक और 170 पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. कहीं पर पुनर्मतदान होने की स्थिति में मतदान 16 मई को होंगे
सुरक्षा व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










