ePaper

लोगों के दरवाजे पर खड़ा है विकासश, अभिषेक बनर्जी

Updated at : 13 May 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों के दरवाजे पर खड़ा है विकासश, अभिषेक बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर पंचायत चुनाव का प्रचार थमने के आधा घंटा पहले लाइव बैठकर लोगों के सवालों के जवाब दिये. श्री बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जिस तरह विकास को गति दी है, उससे लोगों का […]

विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर पंचायत चुनाव का प्रचार थमने के आधा घंटा पहले लाइव बैठकर लोगों के सवालों के जवाब दिये. श्री बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जिस तरह विकास को गति दी है, उससे लोगों का भरोसा बढ़ा है. उनके काम के प्रति लोगों का प्यार उमड़ रहा है.
ऐसे में भाजपा, कांग्रेस व वामपंथी अपनी नीति और आदर्श को तिलाजंलि देते हुए हर हाल में तृणमूल कांग्रेस को हराने में जुटी हुई हैं. इसे आम लोग भली भांति जानते हैं. यही वजह है कि हम दावे के साथ कह रहे हैं कि जब नतीजों का एलान होगा, तो चारों तरफ तृणमूल कांग्रेस की ही जयकार होगी.
उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह बंगाल की राजनीतिक विरासत के लिए घातक है. वह हिंसा की बात कर रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी विकास की बात कर रही हैं. धर्म की आड़ में बंगाल की सांस्कृतिक छवि को नष्ट करने की कोशिश हो रही है. इसका हम पूरा विरोध करेंगे.
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिसे जो दायित्व दिया गया है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभायें, ताकि पार्टी मजबूत हो. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मतदान के दौरान वह तृणमूल को ही वोट देें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola