ममता को चुनौती देने के लिए बंगाल में असीमानंद को मैदान में उतारेगी भाजपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अपना आधार मजबूत करने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई हिंदूवादी कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रही है. उन्हें इसी सप्ताह मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में बरी किया गया था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘मैं स्वामी असीमानंद को निजी तौर पर […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अपना आधार मजबूत करने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई हिंदूवादी कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रही है. उन्हें इसी सप्ताह मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में बरी किया गया था.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘मैं स्वामी असीमानंद को निजी तौर पर लंबे समय से जानता हूं. मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का प्रयास करूंगा ताकि वह यहां काम कर सकें. उन्होंने लंबे समय तक बंगाल में आदिवासियों के बीच काम किया है. वह कई तरीकों से हमारी मदद कर सकते हैं.’
सोमवार को एक विशेष आतंकवाद निरोधक अदालत ने 2007 के मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में 66 वर्षीय असीमानंद और चार अन्य को बरी कर दिया था. असीमानंद के छोटे भाई सुशांत सरकार फिलहाल भाजपा की हुगली इकाई के सचिव हैं. सरकार ने कहा कि अगर उनके भाई कामकाज के लिए राज्य में लौटते हैं तो उन्हें खुशी होगी. सरकार ने कहा, ‘हमारा पूरा परिवार संघ परिवार को समर्पित है. अगर मेरे भाई बंगाल आते हैं और यहां काम करना चाहते हैं तो हम बहुत खुश होंगे.’ पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के कामारपुकार में नभ कुमार सरकार के रूप में जन्मे असीमानंद ने 1971 में विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




