ममता ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कांग्रेस को समर्थन की घोषणा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नजरूल मंच में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. साथ ही बताया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन करेंगी. सुश्री बनर्जी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नजरूल मंच में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. साथ ही बताया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन करेंगी.
सुश्री बनर्जी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, आबीर विश्वास और शांतनु सेन को बनाया है. तृणमूल को ईमानदार पार्टी करार देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि पंचायत चुनाव को वह आपस में अहम की लड़ाई न बनायें. टिकट देने की ठेकेदारी कोई न ले. पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी कोर ग्रुप तैयार कर रही है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को देखें. पंचायत चुनाव में यदि कोई माकपा कार्यकर्ता भाजपा की ओर झुक रहा है तो उसे समझाये और अपने साथ मिलायें. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता के पैसे लूटकर अच्छे दिनों की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




