हावड़ा के लोहा मार्केट में गैस रिसाव से हड़कंप, 50 से अधिक लोग बीमार, 17 की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 10:23 PM
हावड़ा : हावड़ा के सबसे बड़े लोहा मार्केट ‘बजरंग बली’ की एक गोदाम में गैस रिसाव से पूरे अंचल में अफरा-तफरी मच गयी. इससे पहले कोई कुछ कर सकता, तेज गति से गैस का रिसाव बढ़ता गया, जिससे बाजार परिसर के अलावा आसपास के इलाकों के लोगों को सांस लेने में तकलीफ और घुटन महसूस […]
हावड़ा : हावड़ा के सबसे बड़े लोहा मार्केट ‘बजरंग बली’ की एक गोदाम में गैस रिसाव से पूरे अंचल में अफरा-तफरी मच गयी. इससे पहले कोई कुछ कर सकता, तेज गति से गैस का रिसाव बढ़ता गया, जिससे बाजार परिसर के अलावा आसपास के इलाकों के लोगों को सांस लेने में तकलीफ और घुटन महसूस होने लगी. लोग बीमार होने लगे.
घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे घटी. लगभग छह घंटे बाद लीक हो रही गैस की टंकी को वहां से हटाकर बाली के जग्गनाथ घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया गया. इसे लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी रोष है. जिस स्थान पर टंकी फेंकी गयी, वहां का पानी पीला हो गया है. बताया जा रहा है कि क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 50 से अधिक अस्वस्थ लोगों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया जा चुका है, इनमें से 17 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पार्षद राजीव थमन, पार्षद सीमा भौमिक के अलावा डीसी (उत्तर) राजकरण मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










