पद्म भूषण से सम्मानित सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन

Published at :15 Jan 2018 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पद्म भूषण से सम्मानित सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन

कोलकाता : सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता का सोमवार को दक्षिण कोलकाता में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 84 साल के थे. पद्म भूषण से सम्मानित दासगुप्ता बीते कई दिनों से सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे. उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. उनके […]

विज्ञापन

कोलकाता : सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता का सोमवार को दक्षिण कोलकाता में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 84 साल के थे. पद्म भूषण से सम्मानित दासगुप्ता बीते कई दिनों से सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे. उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दासगुप्ता के निधन ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शून्य पैदा कर दिया है. ममता ने ट्वीट किया, ‘मैं उनके परिवार और शिष्यों के प्रति भावपूर्ण संवेदना प्रकट करती हूं.’ वर्ष 1933 में बिहार के भागलपुर में अपने मामा के घर जन्मे दासगुप्ता ने पंडित राधिकामोहन मोइत्रा से सरोद वादन सीखा. उनके पिता प्रफुल्ल मोहन दासगुप्ता जिला मजिस्ट्रेट और संगीत प्रेमी थे. उन्हें 2015 में संगीत महासम्मान और बंगालविभूषण से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola