पूर्व केंद्रीय मंत्री तृणमूल कांग्रेस सांसद सुल्तान अहमद का निधन, ममता ने जताया दुख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 3:35 PM
कोलकाताः पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह 64 वर्ष के थे. अहमद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. अस्पताल सूत्रों ने कहा कि अहमद को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां […]
कोलकाताः पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह 64 वर्ष के थे. अहमद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. अस्पताल सूत्रों ने कहा कि अहमद को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उलूबेरिया लोकसभा सीट से निर्वाचित हुये थे.
अहमद मनमोहन सिंह ने नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री थे. वह दो बार पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे. मुख्यमंत्री ममता बजर्नी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘सुल्तान अहमद के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं जो तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा सांसद और लंबे समय से मेरे सहयोगी थे. उनके परिवार के प्रति संवेदनायें.’ राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने भी अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










