नहीं रहे रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद, पीएम मोदी ने जतायी थी दीक्षा की इच्छा
कोलकाता :रामकृष्ण मठ व मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद जी महाराज का रविवार की शाम को निधन हो गया. वह 99 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी निधन पर शोक जताते हुए कहा : स्वामी आत्मस्थानंद जी के निधन से मर्माहत हूं. मैं आज दोपहर को उनसे मिलने गयी थी. उन्होंने अपना पूरा […]
कोलकाता :रामकृष्ण मठ व मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद जी महाराज का रविवार की शाम को निधन हो गया. वह 99 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी निधन पर शोक जताते हुए कहा : स्वामी आत्मस्थानंद जी के निधन से मर्माहत हूं. मैं आज दोपहर को उनसे मिलने गयी थी. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज व धार्मिक सेवा में व्यतीत किया. उनका निधन मानवता के लिए बड़ी क्षति है. उल्लेखनीय है कि वृद्धावस्था जनित रोगों के कारण वह इस वर्ष फरवरी से रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती थे. शनिवार से उनकी तबीयत बिगड़ गयी और स्थिति गंभीर बन गयी थी.
रात में उनकी स्थिति और बिगड़ गयी थी. महाराज को जीवन रक्षण उपकरणों पर रखा गया था. स्वामी आत्मस्थानंद जी महाराज की शारीरिक स्थिति की सूचना पा कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार सुबह को उन्हें देखने अस्पताल गयीं थी. जहां उन्होंने महाराज को देखने के बाद उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी शारीरिक स्थिति व उपचार की स्थिति की जानकारी ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










