Lok Sabha Election 2024 : अर्जुन सिंह के खिलाफ लगे 'गो बैक के नारे', मचा हंगामा

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए, पार्थ भौमिक ने कल रात पैसे बांटे. वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह (Arjun singh) और तृणमूल कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से झड़प की घटना सामने आई है. इस दौरान अर्जुन सिंह के खिलाफ तृणमूल समर्थकों ने गो बैक के नारे भी बुलंद किये है. वहीं बैरकपुर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, “सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए, पार्थ भौमिक ने कल रात पैसे बांटे. वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं…हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी.

अर्जुन सिंह का आरोप, महिला वोटर वोट देने से रोका जा रहा है

बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, महिला वोटर को रोका जा रहा है. पुलिस कोई काम नहीं कर रही है.बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है. लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है. मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है.

एकमात्र गारंटी यह है कि पीएम मोदी सत्ता में नहीं लौट रहे हैं : ममता बनर्जी

टीटागढ़ में अर्जुन सिंह को दिखाया काला झंडा

उत्तर 24 परगना जिले की टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को तृणमूल समर्थकों ने काला झंडा दिखाया. साथ ही उन्हें गो बैक गो का नारा लगाया गया. इस दौरान टीटागढ़ थाने की पुलिस पहुंची और पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया .गौरतलब है कि टीटागढ़ में भाजपा व तृणमूल के बीच में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है. पुलिस व केंद्रीय बल की तैनाती के बावजूद इलाके में हंगामे की घटना सामने आ रही है.

Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, चुनाव में हार सामने देख टीएमसी की हताशा चरम पर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola