हावड़ा के धर्मतला बाजार में लगी आग

आग लगते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया.
हावड़ा. जिले के मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत धर्मतला बाजार में बुधवार को आग लग गयी. घटना रात 11.30 बजे की है. आगजनी में एक टीन शेड से बना घर जलकर खाक हो गया. आग लगते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया. पूरा इलाका धुआं से भर गया. आपपास के लोग घरों से बाहर निकल आये. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया. खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी. इलाके के लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




