बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार शेख शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन
ed ranchi jharkhand

ईडी का रेड

शाहजहां शेख के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं.

विज्ञापन

रांची : बंगाल में प्रर्वतन निदेशालय ने शेख शाहजहां के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल ईडी की टीम ने इस गिरफ्तार टीएमसी नेता के खिलाफ संदेशखाली के कई ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं. जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई जमीन हड़पने के मामले में की जा रही है. फिलहाल सीबीआई ने उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव स्थित उसके आवास पर छापा मारा था. उस वक्त ईडी अधिकारियों को उसके समर्थकों का भारी विरोध झेलना पड़ा था. इस दौरान शेख शहजहां के समर्थकों ने उनलोगों पर हमला कर दिया था. गौरतलब है कि इस टीएमसी नेता की कुछ दिन पहले ही गिरफ्तारी हुई है. वहीं पार्टी ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है.

ईडी पर हमला करने के मामले में तीन लोग हो चुके हैं

छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये लोग शेख शाहजहां के करीबी बताए गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक सरबेरिया का पंचायत प्रधान है. जबकि दो अन्य आरोपी दीदार बख्श फारूक अकुंजी हैं. दीदार बख्श के बारे में कहा जाता है कि वो सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता है.

ईडी की टीम पर हमला मामले के आरोपी जियाउद्दीन मोल्ला से सीबीआई कर चुकी है पूछताछ

ईडी की टीम पर हमले के आरोपी जियाउद्दीन मोल्ला से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है. उसे नोटिस भेजकर निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई दफ्तर में उसे बुलाया गया था. इसके बाद वह सीबीआई के सामने हाजिर हुआ था. इस दौरान उसका वकील भी उसके साथ था. पूछताछ से पहले जियाउद्दीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह सीबीआई जांच में सहयोग करने आये हैं.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola