Mamata Banerjee Video : 'यह मृत्यु कुंभ है', महाकुंभ पर लालू के बाद अब ममता बनर्जी का विवादित बयान  

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2025 4:50 PM

विज्ञापन

Maha Kumbh

Maha Kumbh: ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु कुंभ' कहा है. ममता बनर्जी ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वीआईपी को खास सुविधाएं दी जा रही हैं. जबकि, गरीबों को इससे वंचित रखा गया है.

विज्ञापन

Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है. हाल में हुए भगदड़ की घटना को लेकर ममता बनर्जी ने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा. उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए यह भी कहा कि कुंभ में वीआईपी लोगों को खास सुविधा दी जा रही है. वहीं, गरीब और आम लोगों को इससे वंचित रखा जा रहा है. बता दें, इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि कुंभ का कोई मतलब नहीं है. कुंभ फालतू है.

ममता बनर्जी ने क्या कहा

महाकुंभ 2025 पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह ‘मृत्यु कुंभ’ है. “मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं. अमीर, वीआईपी के लिए 1 लाख रुपये तक के शिविर उपलब्ध हैं. गरीबों के लिए, कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है. ‘मेला’ में भगदड़ की स्थिति आम है लेकिन, व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है. आपने क्या योजना बनाई?.”

ममता बनर्जी ने कहा- ‘तो दे दूंगी इस्तीफा’

ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि अगर बीजेपी यह साबित कर दे कि मेरा बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से संबंध है तो मैं इस्तीफा दे दूंगी. विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने राजनीतिक हितों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भाजपा विधायकों को नफरत फैलाने और लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देती. इस दौरान सीएम बनर्जी ने सदन में दावा किया कि भाजपा विधायक अफवाह फैला रहे हैं कि उन्हें बंगाल विधानसभा में बोलने की इजाजत नहीं है.

सुभेंदु अधिकारी की कड़ा विरोध दर्ज करने की अपील

महाकुंभ 2025 के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ‘मृत्यु कुंभ’ वाली टिप्पणी का राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू समुदाय, संत समुदाय से कड़ा विरोध दर्ज कराने की अपील करता हूं. कुछ समय पहले, राज्य विधानसभा के पटल पर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह महाकुंभ नहीं बल्कि ‘मृत्यु कुंभ’ है. महाकुंभ पर इस हमले के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं. अगर आप सच्चे हिंदू हैं, तो राजनीति से ऊपर उठें, और ममता बनर्जी के इन शब्दों का पुरजोर विरोध करें”.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola