ePaper

मुख्य सचिव बीपी गोपालिका का कार्यकाल 31 अगस्त तक बढ़ा, नबान्न की अनुशंसा पर केंद्र ने लगाई मुहर

Updated at : 27 May 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सचिव बीपी गोपालिका का कार्यकाल 31 अगस्त तक बढ़ा, नबान्न की अनुशंसा पर केंद्र ने लगाई मुहर

मुख्य सचिव बीपी गोपालिका के कार्यकाल को 31 मई से बढ़ा कर 31 अगस्त 2024 तक किया गया है. उल्लेखनीय है कि हरि कृष्ण द्विवेदी के सेवानिवृत होने के बाद बीपी गोपालिका को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था. वह उस समय राज्य के गृह सचिव का पदभार संभाल रहे थे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका (BP Gopalika) आगामी 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं. लेकिन अभी राज्य में लोकसभा चुनाव चल रहा है. ऐसे में मुख्य सचिव के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. बताया गया है कि मुख्य सचिव बीपी गोपालिका के कार्यकाल को 31 मई से बढ़ा कर 31 अगस्त 2024 तक किया गया है. उल्लेखनीय है कि हरि कृष्ण द्विवेदी के सेवानिवृत होने के बाद बीपी गोपालिका को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था. वह उस समय राज्य के गृह सचिव का पदभार संभाल रहे थे. इससे पहले भी बीपी गोपालिका ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण निभायी है.

31 मई को होने वाले थे रिटायर

गोपालिका को पिछले साल दिसंबर में पदोन्नत किया गया था. इससे पहले वह राज्य के गृह सचिव थे. तत्कालीन मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद गोपालिका ने यह पद संभाला था. प्रशासन सूत्रों के मुताबिक गोपालिका को 31 मई को रिटायर होना था लेकिन तब तक चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी. आखिरी दौर का मतदान 1 जून को है और 4 जून को परिणाम जारी होगा. इस बीच इस बात को लेकर अटकलें चल रही थीं कि राज्य के मुख्य सचिव कैसे रिटायर होंगे.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मिनाखां की तृणमूल विधायक और उनके पति को भाजपा से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए दी चेतावनी

राज्य सरकार ने फरवरी में केन्द्र को लिखा था पत्र

राज्य सरकार ने फरवरी में केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और प्रशिक्षण मंत्रालय को पत्र लिखकर गोपालिका का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी. नबान्न के अनुरोध को केंद्रीय मंत्रालय ने मंजूरी दे दी. पत्र के मुताबिक, राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका का कार्यकाल 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के भाई मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से नहीं डाल सके वोट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola