Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मिनाखां की तृणमूल विधायक और उनके पति को भाजपा से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए दी चेतावनी

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा , मिनाखां की तृणमूल विधायक उषा रानी मंडल के नहीं आने पर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि सभा में नहीं आने पर पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है.
बशीरहाट, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बशीरहाट लोकसभा केंद्र से तृणमूल प्रत्याशी हाजी नुरुल इस्लाम के समर्थन में मिनाखां के हाड़ोवा सर्कस मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपने ही पार्टी की तृणमूल विधायक और उनके पति को भाजपा से मिली भगत का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी. उन्होंने सभा मंच से मिनाखां की तृणमूल विधायक उषा रानी मंडल के नहीं आने पर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि सभा में नहीं आने पर पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है.
बोली, पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है भाजपा
उन्होंने कहा कि आपको (तृणमूल विधायक) लेकर पार्टी नहीं चलेगी. जब तक पैर पकड़ कर क्षमा नहीं मांगती हैं तब तक उषारानी मंडल को स्वीकार नहीं किया जायेगा. तब तक उनसे पार्टी का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि विधायक बने रहेंगे लेकिन मीटिंग में नहीं आयेंगे, तो यह स्वीकार नहीं. जब तक पैर पकड़ कर वह माफी नहीं मांगती है, तब तक उनसे (उषा रानी मंडल) पार्टी का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसे लोग नहीं चाहिए. आप अपने पति के साथ मिलकर पार्टी को बेच देंगी? यह स्वीकार नहीं.
ममता बनर्जी ने नरेन्द्र मोदी पर जम कर किया कटाक्ष
ममता बनर्जी ने भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया और कहा कि सुने कि नरेंद्र मोदी 2047 तक रहेंगे? बेहतर होगा कि उन्हें अभी ही विदाई कर दिया जाये. और 10 दिन हैं, उससे पहले ही वह चले जाये, तो बेहतर होगा. साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इलाके में पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




