Lok Sabha Election 2024 : हिरण्मय भट्टाचार्य को लगे चोर-चोर के स्लोगन, देव के प्रतिद्वंद्वी ने कहा, ममता बनर्जी ने केशपुर को बना दिया है पाकिस्तान

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी का दावा है कि प्रदर्शनकारी सभी तृणमूल के हैं. ग्रामीणों के विरोध के कारण हिरण्मय का काफिला करीब एक घंटे तक रुका रहा. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान हंगाम जारी है. वहीं केशपुर में घाटाल से भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय भट्टाचार्य लंबे समय से केशपुर विधानसभा क्षेत्र में फंसे हुए थे. कभी उनकी पुलिस से बहस हुई तो कहीं तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोक दिया. गाड़ी के आगे पुआल जमा कर आग लगा दी गई. वहीं पर लगातार भाजपा उम्मीदवार काे चोर-चोर के स्लोगन भी लगाया गया. इस दौरान हिरण्मय भट्टाचार्य ने तृणमूल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने केशपुर को पाकिस्तान बना दिया है वहीं देव ने भी भाजपा उम्मीदवार पर हमला करते हुए कहा किसी भी पार्टी के उम्मीदवार किसी भी बूथ पर जा सकते हैं. उसे यह अधिकार है.
हिरण्मय भट्टाचार्य ने केंद्रीय बलों की भूमिका पर भी उठाए सवाल
हिरण्मय भट्टाचार्य ने चुनाव की शुरुआत में केंद्रीय बलों की भूमिका पर सवाल उठाए है. पिछले लोकसभा चुनाव में केशपुर विधानसभा से तृणमूल के देव को बड़ी बढ़त मिली थी. घाटाल के आनंदपुर में हिरण्मय की स्थानीय लोगों से बहस भी हुई. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि हिरण्मय ने आकर शोर मचा दिया. वह मतदान में बाधा डालते हुए भी देख गया. जिसके बाद हंगमा बढ़ गया.
बीजेपी का दावा है कि प्रदर्शनकारी सभी तृणमूल के समर्थक
मतदान से पहले रात में ही केशपुर, आनंदपुर में बमबारी की घटना सामने आ रही हैं. लेकिन हिरण्मय ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल सो रहे थे. हालांकि, बीजेपी प्रत्याशी पर शनिवार को प्रोटोकॉल तोड़ने और बड़ी संख्या में गाड़ियां लेकर घूमने का भी आरोप लगा. भाजपा ने आराेप लगाया है कि हिरण्मय पर हमला किया गया. बीजेपी का दावा है कि प्रदर्शनकारी सभी तृणमूल के हैं. ग्रामीणों के विरोध के कारण हिरण्मय का काफिला करीब एक घंटे तक रुका रहा. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
JP Nadda : जेपी नड्डा ने कहा, ममता बनर्जी के कार्यों से ऐसा लगता है कि वे हमेशा रहती हैं अस्थिर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




