ePaper

West Bengal : राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

Updated at : 05 Jun 2024 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election

lok sabha election

West Bengal : सांसद बनने वाले विधायकों को अब अगले छह महीने के भीतर विधायक पद छोड़ना होगा. परिणामस्वरूप अगले छह महीने के भीतर उक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों की घोषणा के बाद अगले छह माह के भीतर राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. क्योंकि आम चुनाव में तृणमूल और भाजपा के कई विधायकों को टिकट दिया गया था. इनमें से कई ने जीत दर्ज की है. जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा, मानिकतला, बशीरहाट, मदारीहाट, सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी शामिल हैं. भाजपा के मनोज तिग्गा, हिरण चटर्जी, तृणमूल के पार्थ भौमिक व जून मालिया सहित अन्य विधायक संसदीय चुनाव के मैदान में उतरे थे.

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से दिया था इस्तीफा

कृष्ण कल्याणी रायगंज के तृणमूल विधायक थे. उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुटमणि अधिकारी भी इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरे थे.बागदा से तृणमूल विधायक विश्वजीत दास ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया था. मानिकतला सीट विधायक साधन पांडे के निधन के कारण रिक्त पड़ी है. तृणमूल ने विधायक हाजी नुरुल इस्लाम को बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था, वह भी जीत गये. मदारीहाट के भाजपा विधायक मनोज तिग्गा भी अलीपुरद्वार से चुनाव जीत गये हैं.

Lok Sabha Election 2024 : हिरण्मय भट्टाचार्य को लगे चोर-चोर के स्लोगन, देव के प्रतिद्वंद्वी ने कहा, ममता बनर्जी ने केशपुर को बना दिया है पाकिस्तान

छह महीने के भीतर उक्त विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

सिताई से तृणमूल विधायक जगदीश चंद्र बसुनिया ने भी कूचबिहार से जीत दर्ज की है. तृणमूल विधायक जून मालिया मेदिनीपुर लोकसभा सीट से जीत चुकी हैं. वह मेदिनीपुर से विधायक हैं. बैरकपुर से तृणमूल प्रार्थी पार्थ भौमिक ने भी जीत दर्ज की है. वह नैहाटी से विधायक हैं. सांसद बनने वाले विधायकों को अब अगले छह महीने के भीतर विधायक पद छोड़ना होगा. परिणामस्वरूप अगले छह महीने के भीतर उक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा.

अब गेम चेंजर के रूप में उभरेंगी ममता बनर्जी : शत्रुघ्न सिन्हा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola