ePaper

कालना रेल गेट में पटरी के पास मिला व्यापारी का शव

Updated at : 27 Jul 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
कालना रेल गेट में पटरी के पास मिला व्यापारी का शव

मृतक का नाम किशोर साव (30) बताया गया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के बर्दवान कालना गेट स्थित रेल फाटक से लगी पटरी के पास फल व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर जीआरपी के जवान वहां पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृतक का नाम किशोर साव (30) बताया गया है. वह बर्दवान कर्जन गेट के पास फुटपाथ पर फल बेचा करता था. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत रेल फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई अथवा, यह खुदकुशी का मामला है. अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर रेल पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola