महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा (सदर) द्वारा एक धिक्कार जुलूस निकाला गया,
हावड़ा. आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा (सदर) द्वारा एक धिक्कार जुलूस निकाला गया, जो पंचाननतला रोड स्थित भाजपा कार्यालय से निकला और विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करता हुआ हावड़ा कोर्ट के पास खत्म हुआ. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पूतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस मंत्रालय खुद सीएम के जिम्मे है और उन्हीं के राज्य में ऐसा घिनौना अपराध हो रहा है. मौके पर जिलाध्यक्ष रमाप्रसाद भट्टाचार्य, प्रदेश सचिव उमेश राय, रोबिन भट्टाचार्य, चैताली विश्वास, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र जैन, आनंद सोनकर, रमाशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




