ePaper

बैरकपुर : भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़, पीड़ित से मिले अर्जुन

Updated at : 05 Jun 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
बैरकपुर : भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़, पीड़ित से मिले अर्जुन

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से राज्य में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं

विज्ञापन

बैरकपुर. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से राज्य में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. इधर, मंगलवार रात बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड 24 में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. घटना का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा है. हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने आरोप लगाया कि बैरकपुर नगरपालिका के अंतर्गत 24 नंबर वार्ड शंखाबनिक इलाका निवासी भाजपा कार्यकर्ता बाबू नाग के घर मंगलवार रात तृणमूल समर्थित बदमाशों ने तोड़फोड़ की. घटना के बाद से पूरा परिवार आतंकित हैं. पीड़ितों का आरोप कि उनके घर पर करीब 100 से ज्यादा लोगों ने हमला किया था. इस घटना में एक बच्ची घायल हो गयी. घटना की जानकारी पाकर पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पीड़ित कार्यकर्ता के घर पहुंचे और उनका हाल जाना. साथ ही उन्होंने इस घटना के लिए नवनिर्वाचित सांसद को दोषी ठहराया. इधर, बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास भी पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे. उन्होंने घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी अपने नवनिर्वाचित सांसद पार्थ भौमिक को दी है. वहीं, बैरकपुर विधानसभा मंडल एक स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola