हर हाल में सुधरेगी बंगाल की कानून-व्यवस्था, मंत्री दिलीप घोष ने बतायी अपनी प्राथमिकता

Published by :Ashish Jha
Published at :11 May 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में सुधरेगी बंगाल की कानून-व्यवस्था, मंत्री दिलीप घोष ने बतायी अपनी प्राथमिकता

दिलीप घोष

Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पार्टी जनता का विश्वास जीतने में लगी है. शुभेंदु सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि हम लोग जनता का विश्वास जीत रहे हैं. हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं को दूर करना है, हम लोग उसी तरह काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Dilip Ghosh: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता बंगाल को एक नए सिरे से फिर से बनाना है, क्योंकि कई व्यवस्थाएं बिगड़ चुकी हैं. कानून-व्यवस्था कमजोर है और लोग कई वर्षों से डर के साये में जी रहे हैं. शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल है और उद्योग या रोज़गार के अवसर बहुत ही कम हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग पार्टी के नेता आपस में चर्चा कर रहे हैं और यह तय कर रहे हैं कि किसे कौन-सी जिम्मेदारी और भूमिका सौंपी जाएंगी, जिससे पश्चिम बंगाल में विकास का काम तेजी से हो सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में काम करना है. हम तुरंत काम शुरू करेंगे, आपको बदलाव दिखेगा. दिलीप घोष ने कहा कि हमें बंगाल को फिर से बनाना है. यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, लोग डर के साए में जी रहे थे. हमें हर चीज पर काम करना होगा और इसमें समय लगेगा. हालांकि, हम तुरंत काम शुरू कर देंगे और आप बदलाव देख पायेंगे.

मछली खाने पर नहीं लगेगा कोई प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने यहां एक मछली उत्सव में हिस्सा लिया और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर यह झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने पर मछली और मांस खाने पर प्रतिबंध लगा देगी. घोष ने दोपहर में महानगर के मानिकतला इलाके में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक तापस रॉय के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं के इस दावे पर कि सत्ता में आने पर भाजपा लोगों की खान-पान की आदतों पर आदेश थोपेगी, उन्होंने कहा कि क्या आपने चुनाव परिणाम आने के बाद और नयी सरकार बनने के बाद ऐसा कुछ देखा है? जरा हर जगह मछली बाजारों को देखिये. घोष ने यह भी कहा कि मछली और चावल बंगाल के खान-पान का अभिन्न अंग है और लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार राज्य की खाद्य संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना जारी रखेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता चुनावी अभियान चुनावी अभियान झूठ और भ्रामक

दिलीप घोष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो (ममता बनर्जी) का पूरा चुनावी अभियान झूठ और भ्रामक प्रचार पर आधारित था. राज्य के लोगों ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और एक जोरदार जनादेश के साथ उन्हें खारिज कर दिया. घोष की बात का समर्थन करते हुए मानिकतला से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक तापस रॉय ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र को विकसित करने में विफल रही और बंगाल को मछली की मांग पूरी करने के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ा, जबकि पहले वह मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर था. रॉय ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनायेगी.

Also Read: चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola