नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद झाग, चमत्कार समझ लोग ने शुरू की पूजा-अर्चना
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 2:58 AM
पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल सुकांतपल्ली गांव में मौजूद भोले बाबा के थान स्थित एक नीम के पेड़ से अचानक दूधनुमा सफेद झाग निकलता देख गांव के लोग हैरत में पड़ गये. पहले तो लोग भयभीत हुए.
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल सुकांतपल्ली गांव में मौजूद भोले बाबा के थान स्थित एक नीम के पेड़ से अचानक दूधनुमा सफेद झाग निकलता देख गांव के लोग हैरत में पड़ गये. पहले तो लोग भयभीत हुए. बाद में इसे कोई अलौकिक चमत्कार समझ लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी. यह बात गांव में तेजी से फैली और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांव के लोग भी वहां पहुंचे. पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जुट रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है.
पश्चिम बंग विज्ञान मंच के लोग भी इस चमत्कार की कहानी सुनकर मौके वारदात पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की. आखिर नीम के पेड़ से किस तरह सफेद झाग निकल रहा है, इसका क्या कारण हो सकता है. तरह तरह के प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए विज्ञान मंच के लोग पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं. नीम के पेड़ के तने से निकलते सफेद झाग के पास एक लाल कपड़ा ग्रामीणों ने बांध दिया है. इस लाल कपड़े के पास से ही व्यापक रूप में झाग निकल रहा है. गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह का चमत्कार इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा है. पश्चिम बंग विज्ञान मंच, अंडाल विज्ञान केंद्र की पहल से एक प्रतिनिधिमंडल ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा. निरीक्षण कर इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. हालांकि ठोस रूप से विज्ञान मंच के प्रतिनिधिगण अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. विज्ञान मंच के सदस्य इसे प्रकृति की कुछ वजहों से जोड़ कर देख रहे हैं.
उनका मानना है कि यह कोई चमत्कार नहीं है. प्रतिनिधिमंडल में अंडाल विज्ञान मंच के सचिव धनुषधारी राय, अंडाल विज्ञान चक्र के सचिव स्वरूप पान, व बर्दवान जिला समिति के सह-सचिव अरुण किरण चटर्जी. पश्चिम बर्दवान जिला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत चट्टोपाध्याय उपस्थित हुए तथा इस घटना की जांच पड़ताल की. विज्ञान मंच के सचिव अरुण किरण चटर्जी ने बताया कि यह मामला अंडाल के बक्सा रोड 12 नंबर कॉलोनी कांटा पुल स्थित सुकांतापल्ली गांव की है. कई नीम पेड़ में इस तरह का मामला पाया जाता है.
इसका मूल कारण बैक्टीरिया होता है. एक तरह का बैक्टीरिया नीम के पेड़ पर ट्यूम फोम करता है. जिसे अजारैटिका इंडिका या एक्सेलसा- दो जीनस पौधे के तने पर एक प्रकार का जीवाणु हमला होता है और ट्यूम के जमा होने का कारण बनता है. पौधे के ऊतक में पानी के साथ जमा हो जाता है. वहां पेड़ का छाल फट जाता है और सफेद पदार्थ झाग (दूध) जैसा निकलने लगता है. यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि अंधविश्वास है. यह एक चक्र है. इस तरह का मामला इससे पहले यूपी तथा दिल्ली आदि में भी सामने आया है. जिले में यह पहला मामला है, इसलिए लोग इससे चकित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










