22 जून को यदुवंशी समिति का छात्र सम्मान व रक्तदान
Published by :AMIT KUMAR
Published at :14 Jun 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी 22 जून को इस्पात नगर के विधान भवन सभागार में यदुवंशी सेवा समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
आगामी 22 जून को इस्पात नगर के विधान भवन सभागार में यदुवंशी सेवा समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा. इस आयोजन को लेकर शुक्रवार शाम समिति की ओर से एक बैठक की गयी, जहां मुख्य रूप से नगर निगम के प्रशासक मंडली के सदस्य धर्मेंद्र यादव, अध्यक्ष भोला यादव, सुभाष यादव सहित कई सदस्यगण मौजूद थे. श्री यादव ने बताया कि समिति की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में रहनेवाले यादव समाज के लोगों को एकजुट कर उन्हें सामाजिक न्याय दिलाया जा रहा है. समिति की ओर से सामाज कल्याण के वास्ते आगामी 22 तारीख को रक्तदान शिविर के साथ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. आनेवाले समय में समिति की ओर से समाज कल्याण के क्षेत्र में कई उल्लेख्य कार्य किये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










