ePaper

बस यात्री प्रतीक्षालय से हटाया तृणमूल कांग्रेस दफ्तर, प्रशासन की कार्रवाई

Updated at : 05 Jan 2026 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
बस यात्री प्रतीक्षालय से हटाया तृणमूल कांग्रेस दफ्तर, प्रशासन की कार्रवाई

जिले के लाभपुर स्थित विप्रटिकुरी में बस यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा कर खोले गये तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय को प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हटा दिया गया.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के लाभपुर स्थित विप्रटिकुरी में बस यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा कर खोले गये तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय को प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हटा दिया गया और प्रतीक्षालय को फिर से आम बस यात्रियों के लिए खोल दिया गया. सोमवार को ब्लॉक प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों ओर के यात्री प्रतीक्षालय से तृणमूल कांग्रेस का नाम, झंडे, टेबल-कुर्सियां हटवा दीं और दीवारों पर लिखा पार्टी कार्यालय का पेंट भी मिटा दिया.

इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से पहले ही बीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित शिकायत की गयी थी. साथ ही यह मुद्दा मीडिया में भी सामने आया था. इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर हस्तक्षेप किया. प्रतीक्षालय के दोबारा खुलने से आम बस यात्रियों में संतोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola