ePaper

पश्चिम बर्दवान में 320685 मतदाताओं के कटे नाम, विचाराधीन हैं 137539 वोटर्स

Updated at : 28 Feb 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बर्दवान में 320685 मतदाताओं के कटे नाम, विचाराधीन हैं 137539 वोटर्स

एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान जिला में कुल 3,20,585 लोगों का नाम मतदाता सूची से कट गया.

विज्ञापन

आसनसोल.

एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान जिला में कुल 3,20,585 लोगों का नाम मतदाता सूची से कट गया. एसआइआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले नवंबर 2025 के मतदाता सूची के अनुसार जिला में कुल वोटरों की संख्या 23,27,112 थी. 16 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने पर 3,06,506 मतदाताओं के नाम कटे थे और अब अंतिम मतदाता-सूची प्रकाशित होने पर ड्राफ्ट रोल के आधार पर 14,079 वोटरों का नाम कट गया. ये सारे वे मतदाता हैं, जो मारे गये हैं, यहां नहीं रहते, दो-दो जगह के वोटर थे. लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले 1,35,739 मतदाताओं को लेकर 22 जज जांच कर रहे हैं.

उनका क्या होगा, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. जांच कर रहे जज यदि उनके नामों पर ओके का मुहर लगाते हैं, तो सप्लीमेंटरी रोल में उनका नाम मतदाता-सूची में जुड़ जायेंगे. अंतिम मतदाता-सूची प्रकाशित होने से पहले ही एसयूसीआइ ने इसके विरोध में सुबह ही प्रखंड स्तर पर बीडीओ कार्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया. जिला में कुल वोटरों की संख्या 20,18,521 है. इसमें लॉजिकल डिस्क्रिपेंसि वाले मतदाताओं 1,37,539 का नाम भी जुड़ा है. इनपर अंतिम निर्णय होने के बाद ही इनका नाम सूची में रहेगा या हटेगा.

बाराबनी विस क्षेत्र के सालानपुर ब्लॉक में जेमारी में हुआ हंगामा

बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के सालानपुर प्रखंड अंचल में बूथ नंबर 52 के अधीन जेमारी गांव के लोगों ने नाम प्रकाशित होने के बाद बीएलओ को घेराव कर प्रदर्शन किया. सूची लेकर बीएलओ बूथ पर मौजूद थे, इसी दौरान इस बूथ के 634 वोटरों में से 137 का नाम विचाराधीन की सूची में आ गया. जिसके बाद उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि उनलोगों ने सुनवाई में सारा कागजात जमा दिया, फिर उनका नाम विचाराधीन की सूची में कैसे आ गया? भारी पुलिस बल पहुंची और लोगों को समझाया गया कि उनका नाम कटा नहीं है. जांच चल रही है. जिसके बाद वे शांत हुए लेकिन सोमवार को बीडीओ ऑफिस पर आकर प्रदर्शन करने की बात कही.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola