बेलडांगा में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, सियासी आरोपों के बीच जांच

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के पांडवेश्वर के बेलडांगा में सुंदरा सूत्रधर(32) नामक महिला का शव शनिवार दोपहर उनकी गौशाला से बरामद हुआ.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

जिले के पांडवेश्वर के बेलडांगा में सुंदरा सूत्रधर(32) नामक महिला का शव शनिवार दोपहर उनकी गौशाला से बरामद हुआ. परिवार के अनुसार दोपहर में बेटा देव गौशाला में गया तो मां को फंदे से लटका देखा. सूचना पाते ही पांडवेश्वर थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर सीआइ बी पिंटू मुखर्जी और थाना प्रभारी तन्मय राय दल के साथ पहुंचे एवं स्थिति संभाली. सुंदरा सूत्रधर के पति मिथुन सूत्रधर बाहर काम करते हैं. घर में बेटा देव, बेटी दीया और ससुर गेगा सूत्रधर थे.

मकान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी

दो दिन पहले भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के कारण महिला को सरकारी परियोजना के तहत पक्का मकान नहीं मिला. अगले दिन तृणमूल कार्यकर्ता संजय चक्रवर्ती और मितू अधिकारी ने कहा कि महिला का पक्का मकान है, इसलिए योजना का लाभ नहीं मिल सकता. तृणमूल ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें सुंदरा सूत्रधार पक्के मकान के सामने खड़ी दिखीं और बताया कि मकान उन्होंने अपनी बचत और ऋण से बनवाया है.

कारणों को लेकर चर्चा

घटना के बाद इलाके में विभिन्न अटकलें लग रही हैं. विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने घर पहुंचकर घटना को दुखद बताया और कहा कि प्रारंभिक तौर पर मानसिक अवसाद कारण हो सकता है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola