ePaper

दुर्गापुर व आसनसोल महकमा की छह - छह पूजा कमेटियों को शारद सम्मान

Updated at : 27 Sep 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर व आसनसोल महकमा की छह - छह पूजा कमेटियों को शारद सम्मान

इसमें आसनसोल महकमा और दुर्गापुर महकमा की छह-छह पूजा कमेटियां शामिल रहीं.

विज्ञापन

श्रेष्ठो पूजा, श्रेष्ठो प्रतिमा, श्रेष्ठो मंडप और श्रेष्ठो समाज सचेतनता-कुल चार श्रेणियों में पूजा कमेटियां की गयीं सम्मानित

आसनसोल. विश्व बांग्ला शारद सम्मान 2025 में विजयी रहीं पश्चिम बर्दवान जिला के 12 पूजा कमेटियों को शनिवार को जिलाधिकारी(डीएम) पोन्नमबलम एस ने ट्रॉफी व चेक प्रदान कर सम्मानित किया. श्रेष्ठो पूजा (50 हजार रुपये), श्रेष्ठो प्रतिमा (20 हजार रुपये), श्रेष्ठो मंडप (30 हजार रुपये) और श्रेष्ठो सचेतनता (10 हजार रुपये) कुल चार कैटेगरी में आयोजित विश्व बांग्ला शारदा सम्मान प्रतियोगिता की हर कैटगरी में तीन-तीन करके कुल 12 पूजा कमेटियों को अवॉर्ड दिये गये. इसमें आसनसोल महकमा और दुर्गापुर महकमा की छह-छह पूजा कमेटियां शामिल रहीं. एडीडीए भवन आसनसोल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी(डीएम) पोन्नमबलम एस के साथ अतिरिक्त जिलाधिकारी (जनरल) सुहाषिनी.इ, अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) संजय पाल, जिला पंचायत ग्रामीण विकास अधिकारी डॉ अनिमेष कांति मन्ना, आसनसोल सदर के महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे.

श्रेष्ठो प्रतिमा के वर्ग में सभी पूजा कमेटियां आसनसोल की

श्रेष्ठो पूजा कैटेगरी में दुर्गापुर महकमा की चतुरंग पूजा कमेटी, शंकरपुर सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी और आसनसोल महकमा की अपकार गार्डेन दुर्गपूजा कमेटी को 50 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान किया गया. श्रेष्ठो प्रतिमा कैटेगरी में सभी तीन कमेटियां आसनसोल की रही, जिसमें आसनसोल रवींद्रनगर उन्नयन समिति, कल्याणपुर आदि पूजा और राधानगर रोड एथेलेटिक क्लब को 20 हजार रुपये का चेक व ट्रॉफी दिये गये. श्रेष्ठो मंडप कैटेगरी में सभी तीन कमेटियां दुर्गापुर महकमा की रहीं, जिनमें अग्रणी संस्कृति परिषद, फूलझड़ सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी और नबारुण क्लब को 30 हजार रुपये के चेक व ट्रॉफी मिले. श्रेष्ठो समाज सचेतनता कैटेगरी में आसनसोल महकमा की एरिया छह सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी चित्तरंजन, नेताजी स्पोर्टिंग क्लब और दुर्गापुर महकमा की मारकोनी दक्षिणपल्ली सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी को 10 हजार रुपये के चेक और ट्रॉफी दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola