ब्रात्य के खिलाफ एसएफआइ ने निकाला जुलूस, पुतला फूंका
Updated at : 03 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को शाम स्टेशन इलाके में एसएफआइ और सीपीएम कैडरों ने जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की घटना के विरोध में जुलूस निकाला. जुलूस दुर्गापुर बस स्टैंड से शुरू हुई जो बांकुड़ा मोड़ पहुंची. इस दौरान दुर्गापुर बस स्टैंड के सामने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
सोमवार को शाम स्टेशन इलाके में एसएफआइ और सीपीएम कैडरों ने जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की घटना के विरोध में जुलूस निकाला. जुलूस दुर्गापुर बस स्टैंड से शुरू हुई जो बांकुड़ा मोड़ पहुंची. इस दौरान दुर्गापुर बस स्टैंड के सामने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की गयी. जुलूस के दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही. जिससे वहां कुछ देर आवाजाही बाधित रही. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया. छात्र नेता सुदीप कुरी, सिद्दार्थ बोस ने कहा कि राज्य भर में तृणमूल का अत्याचार चरम पर है. राज्य की शिक्षा मंत्री ने जिस तरह का करतूत किया है उसे हर हाल में गिरफ्तार करना होगा. तृणमूल छात्र परिषद की ओर से कॉलेज छात्रों को विभिन्न तरह से धमकाया जा रहा है. तृणमूल छात्रों का अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है. छात्रों के अधिकार दिलाने के लिए सीपीएम एवं छात्र संगठन आंदोलन करता रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




