लाखों के फर्जी लॉटरी टिकट बेचने के आरोपियों को रिमांड
Updated at : 24 Feb 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बड़ी कंपनी के नकली लॉटरी टिकट बचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपियों को चार दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बड़ी कंपनी के नकली लॉटरी टिकट बचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपियों को चार दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. आरोपियों के खिलाफ पांडेश्वर थाना एवंअंडाल थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. आरोपियों में पांडेश्वर थाना क्षेत्र के डालूर बांध के निवासी मोहम्मद वसीम(38 ) एवं उत्तरपाड़ा निवासी संजय कुमार बर्मन(36) शामिल हैं. दूसरी गिरफ्तारी अंडाल थाना की पुलिस ने जामुड़िया के निवासी पार्थ घोष(23 ) एवं छोरा कोलियरी निवासी नयन धीवर(44 ) के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलाके में जाली लॉटरी टिकट बेचने का मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि झारखंड व बंगाल में बिकनेवाले बड़ी कंपनी के लॉटरी टिकट जैसे सैकडो़ं नकली लॉटरी बेचा करते हैं. पांडवेश्वर थाना ने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सैकड़ो नकली लॉटरी के साथ नगदी बरामद किया. जिनकी कीमत एक लाख से अधिक बतायी गयी है. अंडाल थाना की पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से 40 हजार नगद के साथ झारखंड की नामी कंपनी के पुराने कई लॉटरी टिकट पाये गये हैं. फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




