ePaper

Modern Mangalsutra Design: डेली वियर के लिए देखें स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइंस

Updated at : 15 Jan 2026 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Modern Mangal Sutra Design

Modern Mangal Sutra Design

डेलीवियर के लिए मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइंस आज की महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं, जो हल्के, स्टाइलिश और आरामदायक होते हैं.

विज्ञापन

Modern Mangalsutra Design: मॉडर्न महिलाएं परंपरा और फैशन के बीच संतुलन बनाना अच्छी तरह जानती हैं. भारी-भरकम डिजाइन की जगह अब महिलाएं ऐसे मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं जो हल्के, आरामदायक और पर्सनल टच वाले हों.

Modern Mangalsutra Design:  ट्रेंड में हैं मंगलसूत्र के नए डिजाइंस – हल्के, स्टाइलिश और आरामदायक ऑप्शन

1. Name Initial Mangalsutra Design: नाम और यादों से जुड़े मंगलसूत्र डिजाइन

Name Initial Mangalsutra Design
Name initial mangalsutra design

अगर आप अपने रिश्ते को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो Name Initial Mangal Sutra Design एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें पति और पत्नी के नाम का पहला अक्षर या दोनों के इनिशियल्स को पेंडेंट में डिजाइन किया जाता है.

ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या डेली वियर के लिए यह डिजाइन आजकल काफी पॉपुलर है.

2. Simple and Lightweight Mangalsutra Design: हल्के और आरामदायक मंगलसूत्र डिजाइन

Simple and Lightweight Mangalsutra Design
Simple and lightweight mangalsutra design

डेली पहनने के लिए महिलाएं ऐसे मंगलसूत्र चाहती हैं जो हल्के, आरामदायक और मिनिमल हों. सिंपल ब्लैक बीड्स चेन के साथ छोटा सा गोल्ड पेंडेंट या डायमंड टच वाला डिजाइन नई दुल्हनों को खास तौर पर पसंद आता है. यह डिजाइन न तो भारी लगता है और न ही कपड़ों के साथ मैच करने में परेशानी होती है.

3. Modern Mangalsutra Design with Traditional Touch: मॉडर्न टच के साथ ट्रेडिशनल मंगलसूत्र डिजाइन

Modern Mangalsutra Design with Traditional Touch
Modern mangalsutra design with traditional touch

जो महिलाएं अपनी परंपरा को बेहद मानती हैं, उनके लिए मॉडर्न टच के साथ ट्रेडिशनल मंगलसूत्र परफेक्ट है. महाराष्ट्रीयन, गुजराती या साउथ इंडियन स्टाइल में बने मंगलसूत्र आजकल नए अवतार में मिल रहे हैं.

इसके अलावा डबल लेयर मंगलसूत्र, जिसमें काले और गोल्ड बीड्स का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है, काफी ट्रेंड में है और डेलीवियर में भी एलिगेंट लगता है.

Also Read: Modern Mangalsutra Bracelet Designs: मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेसलेट मंगलसूत्र डिजाइन

Also Read: Latest Modern Mangalsutra Design: मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन- अब छोटे पेंडेंट और सिंपल चेन वाले मंगलसूत्र का है ट्रेंड

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola