ePaper

बंगाल की सीएम को किसानों की फिक्र नहीं : दिलीप घोष

Updated at : 09 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की सीएम को किसानों की फिक्र नहीं : दिलीप घोष

सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी में परिवर्तन यात्रा व संकल्प-सभा के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी में परिवर्तन यात्रा व संकल्प-सभा के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किसानों की चिंता नहीं है. किसान सड़क पर आलू फेंक कर सही दाम की मांग कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री धरना पर बैठकर नाटक कर रही हैं.

किसानों को सही दाम दिलाने का वादा

दिलीप घोष ने कहा कि राज्य की जनता इस स्थिति को समझ चुकी है और इस बार राज्य में परिवर्तन की सरकार बनेगी. उनका कहना था कि भाजपा ही किसानों के जीवन में बदलाव लाएगी और उन्हें फसलों का सही दाम मिलेगा.

दलालों के माध्यम से खरीद का आरोप

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में सरकारी दर तय होने से पहले ही पार्टी से जुड़े दलाल किसानों से कम कीमत पर फसल खरीद लेते हैं. बाद में वही फसल सरकारी दर पर बेचकर मोटा लाभ कमाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को भाजपा स्वीकार नहीं करेगी और किसानों के हित में कदम उठायेगी. सभा के दौरान दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola