ePaper

ट्रक को पीछे से पिकअप वैन ने ठोका एक मरा, तीन जख्मी

Updated at : 28 Sep 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक को पीछे से पिकअप वैन ने ठोका एक मरा, तीन जख्मी

इस हादसे में पिकअप वैन में सवार खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि चालक समेत तीन और लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

पानागढ़. शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के बिरुडीहा के पास नेशनल हाइवे(एनएच) -19 पर तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इससे पिकअप वैन में सवार खलासी की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को सुबह दुर्गापुर गामी पिकअप वैन तेज रफ्तार में बिरुडीहा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गया. इस हादसे में पिकअप वैन में सवार खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि चालक समेत तीन और लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर महकमा अस्पताल में घायलों में एक की हालत नाजुक है. इस बीच, पिकअप वैन को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी है. मामले की जांच में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola