आरजी कर कांड को लेकर माकपा संगठन का प्रदर्शन
Updated at : 19 Dec 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान के भातार थाना के बलगोना बाजार में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ माकपा के छात्र व युवा संगठनों की ओर से प्रतिवाद जताया गया.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान के भातार थाना के बलगोना बाजार में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ माकपा के छात्र व युवा संगठनों की ओर से प्रतिवाद जताया गया. पथसभा के जरिये भी वक्ताओं ने उक्त घटना को लेकर राज्य सरकार व पुलिस की भूमिका को जम कर कोसा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला भी फूंका गया. सभा के मंच से डीवाइएफआइ भातार-एक क्षेत्रीय समिति के सचिव शेख सद्दाम, एसएफआई भतार स्थानीय समिति के अध्यक्ष चिन्मय कर्मकार, एसएफआई जिला सचिव बोर्ड के सदस्य अयान घोष ने अपनी बात रखी. सभा में डीवाईएफआई जिला समिति सदस्य कॉमरेड तिथि पाइन डीवाईएफआई क्षेत्रीय समिति सदस्य कॉमरेड शेख रबीउल और कॉमरेड शेख साकिब बराल सफीकुल इस्लाम और जैस्मीन खातून आदि भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




