माड़ग्राम में दर्जनों सुतली बम मिलने से मचा हड़कंप

Updated at : 16 Feb 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
माड़ग्राम में दर्जनों सुतली बम मिलने से मचा हड़कंप

स्थानीय ग्रामीणों को लगता है कि गांव में अशांति फैलाने के उद्देश्य से ही बदमाशों ने झाड़ियों में बमों को ड्रम में छिपा रखा था.

विज्ञापन

बीरभूम. रविवार सुबह जिले के माड़ग्राम थाना क्षेत्र के तपन ग्राम में झाड़ियों से दर्जनों सुतली बम मिलने से हड़कंप मच गया. झाड़ियों के बीच एक डिब्बे में छिपा कर ये बम रखे गये थे. बमों को देखते ही स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और झाड़ी को घेर दिया. फिर सीआइडी बम निरोधी दस्ते को इत्तला दी गयी. उसके बाद बम निरोधी दस्ते के विशेषज्ञ वहां पहुंचे और बमों को सावधानी के साथ लेकर खुले व निर्जन स्थान पर गये और बारी-बारी से निष्क्रिय कर दिया. मामले की जांच में पुलिस लग गयी है. स्थानीय ग्रामीणों को लगता है कि गांव में अशांति फैलाने के उद्देश्य से ही बदमाशों ने झाड़ियों में बमों को ड्रम में छिपा रखा था. पुलिस ने बताया कि उक्त ड्रम में करीब 15 सुतली बम थे. सारे बमों को बम निरोधी दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola