वार्ड तीन में आठ दिनों से पसरा है अंधेरा संकटग्रस्त लोगों की आंदोलन की चेतावनी

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 9:45 PM

विज्ञापन

आसनसोल नगर निगम के वार्ड तीन के अधीन जामुड़िया के परिहारपुर गांव से सटे कई इलाकों में पिछले आठ दिनों से बिजली गुल है, जिससे स्थानीय लोग भारी संकट झेल रहे हैं.

विज्ञापन

जामुड़िया.

आसनसोल नगर निगम के वार्ड तीन के अधीन जामुड़िया के परिहारपुर गांव से सटे कई इलाकों में पिछले आठ दिनों से बिजली गुल है, जिससे स्थानीय लोग भारी संकट झेल रहे हैं. बाकसिमुलिया 7/8 नंबर, गोआलापाड़ा, लाल धवड़ा, 10 नंबर कॉलोनी, तीनपुकुरिया और शिशु धौड़ा जैसे इलाके पूरी तरह अंधेरे में डूबे हुए हैं. स्थानीय सूत्रों की मानें, तो इस विस्तृत क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(इसीएल) की ओर से की जाती है, लेकिन आठ दिन पहले क्षेत्र का मुख्य ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जिसके बाद से बिजली सेवा पूरी तरह ठप है.

ग्रामीणों की शिकायत है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत नहीं की गयी है. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से पेयजल की किल्लत हो गयी है और बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल है. इस मुद्दे पर स्थानीय माकपा नेता अब्दुल कयूम ने कहा, हमने इस क्षेत्र में राज्य सरकार की बिजली सेवा की मांग को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक सामूहिक हस्ताक्षर वाला आवेदन भेजा है, पर अभी तक समाधान नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने वर्ष 2021 के चुनाव के समय बिजली की व्यवस्था करने का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है. क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि इसीएल अधिकारी तुरंत खराब ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त करायें. साथ ही उन्होंने भविष्य के लिए स्थायी बिजली समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली बहाल नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola