ePaper

करंट लगने से अधेड़ की मौत

Updated at : 02 Aug 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से अधेड़ की मौत

पुलिस ने मृतक का नाम हराधन गोराई(51) बताया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. शनिवार को सुबह बारिश के दौरान पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र के सालून ग्राम में एक घर के पास बिजली के तार की चपेट में आने और करारा करंट लगने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने मृतक का नाम हराधन गोराई(51) बताया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को सुबह हराधन घर के समक्ष ही काम कर रहा था, तभी खुले तार की चपेट में आ गया. जोरदार करंट से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. बाद में स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola