हरिदेवपुर गैंगरेप का मुख्य आरोपी चंदन बर्दवान स्टेशन से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Updated at : 10 Sep 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
हरिदेवपुर गैंगरेप का मुख्य आरोपी चंदन बर्दवान स्टेशन से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम चंदन मल्लिक बताया गया है. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चंदन बर्दवान स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अन्य राज्य में भागने की फिराक में था. ध्यान रहे कि दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक और आरोपी को पुलिस तलाश रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कोलकाता के हरदेवपुर में गैंगरेप किया गया था.

गत पांच सितंबर को युवती को उसके जन्मदिन पर कोलकाता के रिजेंट पार्क स्थित एक फ्लैट में ले जाया गया. आरोप के अनुसार वहां चंदन व उसका साथी दीप ने मिल कर युवती से गैंगरेप किया. घटना के बाद पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत की गयी. उसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे. उनमें से मुख्य आरोपी चंदन मल्लिक को पुलिस ने बर्दवान स्टेशन से दबोच लिया. दूसरे आरोपी को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अभियुक्त ने बर्दवान स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर दूसरे राज्य में भागने की योजना बनायी थी, जिसे पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया. पुलिस सूत्रों की मानें, तो पीड़िता हरदेवपुर थाना क्षेत्र की निवासी है. कुछ माह पहले ही युवती की चंदन से मुलाकात हुई थी. युवती को आरोपी ने अपना परिचय दक्षिण कोलकाता की मुख्य पूजा कमेटी के कर्ता-धर्ता के रूप में दिया था.

फिर आरोपी ने युवती को अपने दोस्त दीप से भी मिलवाया था. आरोपी ने अपनी पूजा कमेटी से युवती को जोड़ने का वादा किया और दोनों में करीबी बढ़ती गयी. सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से थाने में शिकायत के बाद हरिदेवपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी. जांच अधिकारी ने विभिन्न स्रोतों के जरिये पता किया कि बुधवार को सुबह मुख्य आरोपी चंदन मल्लिक बर्दवान रेलवे स्टेशन पर है. फिर पुलिस टीम ने स्टेशन पर पहुंच कर उसे दबोच लिया. उसे गिरफ्तार कर कोलकाता ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola