कल्ला केपी खदान में डस्ट भराई का पुरजोर विरोध

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल के कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों ने सोमवार को पत्थर खदान की डस्ट भराई साइडिंग पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल के कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों ने सोमवार को पत्थर खदान की डस्ट भराई साइडिंग पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान को डस्ट से भरा जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में भारी प्रदूषण फैल रहा है. लोगों का कहना है कि खदान के पुराने मालिक द्वारा इसे बेच दिए जाने के बाद भराई का टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने तय मानकों के अनुसार काम नहीं किया. डस्ट भरने के बाद पानी छिड़काव की बात कही गयी थी, पर पर्याप्त पानी नहीं डाले जाने से चारों ओर धूलकण फैल रहा है. रात के समय खदान के आसपास रोशनी की भी व्यवस्था नहीं रहती, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. स

्थानीय लोगों के अनुसार धूल के कारण बच्चों की तबीयत खराब हो रही है, घरों में रखा खाना दूषित हो रहा है और धुले कपड़े दोबारा गंदे हो जा रहे हैं. ठेकेदार से कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ. लोगों ने बताया कि इस मुद्दे पर स्थानीय पार्षद उत्पल सिन्हा से भी कई बार संपर्क किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला. हाल ही में खदान मालिक के एक रिश्तेदार ने इलाके का दौरा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola