ePaper

सिउड़ी अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ पुलिस के छूटे पसीने

Updated at : 13 Dec 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सिउड़ी अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ पुलिस के छूटे पसीने

शनिवार को सुबह से जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल के आउटडोर में इलाज के लिए कतार में भारी संख्या में खड़े मरीजों पर काबू पाने में पुलिस के पसीने छूट गये.

विज्ञापन

बीरभूम.

शनिवार को सुबह से जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल के आउटडोर में इलाज के लिए कतार में भारी संख्या में खड़े मरीजों पर काबू पाने में पुलिस के पसीने छूट गये. मरीजों में धक्का-मुक्की के बाद परिसर में उत्तेजना व तनाव की स्थिति रही. स्थानीय लोगों के अनुसार आउटडोर में मरीजों की भारी भीड़ थी और लाइन में धक्का-मुक्की हो रही थी.

तभी अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस कैंप से एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और कथित तौर पर एक युवा मरीज से उल्टे-सीधे शब्दों में बात करने लगा. बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. स्थिति बिगड़ती देख संबंधित पुलिस कर्मचारी मौके से खिसक गया. बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर हालात काबू में आये और माहौल सामान्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola