चिनाकुड़ी कोल माइंस में नियुक्त नहीं होने से भड़के, कर दिया हमला

Updated at : 01 Mar 2025 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
चिनाकुड़ी कोल माइंस में नियुक्त नहीं होने से भड़के, कर दिया हमला

खदान में 30 ग्रामीणों को मिला है रोजगार

विज्ञापन

दो स्थानीय युवक टूट पड़े बड़े नोनिया व राज नोनिया के खिलाफ जगाई महतो की शिकायत पर कुल्टी थाने में केस, सोदपुर एरिया की दो व तीन नंबर खदानें दी गयी हैं एमडीओ मोड में, स्थानीय युवकों की नियुक्ति की मांग पर लंबे समय से आंदोलनरत हैं ग्रामीण आसनसोल. इसीएल सोदपुर एरिया अंतर्गत चिनाकुड़ी दो और तीन नम्बर खदान में स्थानीय युवकों को काम देने की मांग को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. एक व्यक्ति का सिर फूटा और अनेकों लोग घायल हुए. जिसे लेकर कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना को लेकर इलाके में तनाव है. पुलिस लगातार इलाके में गश्त लगा रही है. गौरतलब है कि चिनाकुड़ी दो और तीन नम्बर खदान को माइन्स डेवलपर ऑपरेशन (एमडीओ) मोड में निजी संस्था को दे दिया गया. ट्रेड यूनियनों के लगातार आंदोलन के बावजूद भी यह खदान एमडीओ मोड में चला गया. निजी संस्था की यह माइन्स मिलते ही इन खदानों के आसपास रहनेवाले गांव के लोगों ने एक कमेटी बनाकर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया. महीनों से यह आंदोलन चल रहा है. इस कमेटी के सदस्य जगाई महतो ने बताया कि निजी कंपनी ने जरूरत के आधार पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात मान ली है. जिसके तहत 30 लोगों को काम मिल गया गया है. 20 लोगों को और काम देने की बात हो गयी है. जिसके आधार पर गुरुवार रात को सभी गांव के लोग मिलकर 20 लोगों की सूची तैयार की. यह सूची निजी संस्था के अधिकारी को देने जाने के पहले ही स्थानीय दो लोग बड़े नोनिया और राज नोनिया ने उनलोगों की घेर लिया और लिस्ट मांगने लगे. लिस्ट देखने के बाद कहा कि उनलोगों का नाम क्यों नहीं है? इसी बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और लिस्ट सहित 20 उम्मीदवारों के सारे डॉक्युमेंट्स फाड़ दिया. विरोध करने पर हमला कर दिया. एक व्यक्ति का सिर फट गया और अनेकों लोगों को चोट लगी है. महिलाओं को भी पीटा है. जिसे लेकर कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola