वधू की हत्या का आरोपी निकला पति, भेजा गया हवालात

Updated at : 22 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
वधू की हत्या का आरोपी निकला पति, भेजा गया हवालात

दुर्गापुर थाने की पुलिस ने गृहवधू अंजना हाजरा की हत्या के आरोप में उसके पति आकाश हाजरा(19) को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

दुर्गापुर थाने की पुलिस ने गृहवधू अंजना हाजरा की हत्या के आरोप में उसके पति आकाश हाजरा(19) को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ दुर्गापुर थाने में केस नंबर 68/25 के भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2 ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी मूल रूप से बांकुड़ा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के झुग्गीबाग इलाके का बाशिंदा है.

आजकल वह बेनाचिटी के खुदीराम नगर इलाके में रह रहा था. पुलिस सूत्रों की मानें, तो गत सोमवार रात अंजना हाजरा(19) अपने घर के शौचालय में फंदे से लटकी अचेत पायी गयी थी. मौत की पुष्टि होने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. मायके वालों की शिकायत पर थाने में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी. इस क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola