दुर्गापुर में नाप-तौल विभाग का एक्शन, बेनाचिती बाजार में प्रशासन की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
बाजार का निरीक्षण करते अधिकारी

बाजार का निरीक्षण करते अधिकारी

दुर्गापुर के बेनाचिती बाजार में प्रशासन ने वजन एवं माप संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सरकारी वजन एवं माप विभाग के अधिकारियों ने कई दुकानों की जांच कर दस्तावेजों का सत्यापन किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर: दुर्गापुर के व्यस्त बेनाचिती बाजार में रविवार को वजन एवं माप संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सरकारी वजन एवं माप विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

अधिकारियों ने सब्जी बाजार, मछली बाजार सहित बाजार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर दुकानदारों द्वारा उपयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य वजन मशीनों की जांच की. साथ ही लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया. जांच के दौरान कई दुकानों में वजन मशीनों की वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद उनका नवीनीकरण नहीं कराया गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुकानदारों को मिली चेतावनी

इस पर संबंधित व्यापारियों को तत्काल लाइसेंस और वजन मशीनों का नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इसी प्रकार की अनियमितता दोबारा पाई गई, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola