बंगाल : किराये पर मकान देने से पहले करें दस्तावेज का सत्यापन, भाजपा विधायक ने आतंकी गतिविधियों पर जतायी चिंता

Updated:
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक

पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक

पश्चिम बंगाल में आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते दुर्गापुर और बर्धमान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. विधायक चंद्र शेखर बनर्जी ने मकान मालिकों से किरायेदार के दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर : बंगाल में आतंकी गतिविधियों की सूचना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. दुर्गापुर मेनगेट तथा बर्धमान के रेनेसाई क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े तार सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गयी है. दुर्गापुर के विधायक चंद्र शेखर बनर्जी ने मकान मालिकों को सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा है कि किरायेदार को मकान किराये पर देने में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. सभी आवश्यक दस्तावेज की जांच के बाद ही किसी को मकान किराये पर देना चाहिए.

दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करायें

तपोवन आवासन स्थित पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक चंद्र शेखर बनर्जी ने विशेष रूप से लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी व्यक्ति को मकान किराये पर देने से पहले उसकी पूरी पहचान और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें. निकटवर्ती थाने में अनिवार्य रूप से किरायेदार के दस्तावेज जमा कराएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध लोगों की दें पुलिस को जिम्मेदारी

विधायक ने कहा कि आम नागरिकों की सतर्कता ही क्षेत्र की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है. यदि किसी अजनबी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे या कोई असामान्य बात दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. उन्होंने सभी से प्रशासन के साथ सहयोग करने और अपने आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा की गारंटी है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola