दुर्गापुर के नये कोर्ट भवन का जिला जज ने किया दौरा
Updated at : 03 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर महकमा का नया अदालत भवन आगामी छह सितंबर को जनता के लिए खोल दिया जायेगा. बुधवार को जिला जज ने नये कोर्ट भवन का निरीक्षण किया, जहां विभिन्न अदालतों के जज व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
दुर्गापुर महकमा का नया अदालत भवन आगामी छह सितंबर को जनता के लिए खोल दिया जायेगा. बुधवार को जिला जज ने नये कोर्ट भवन का निरीक्षण किया, जहां विभिन्न अदालतों के जज व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवब्रत साईं ने बताया कि उद्घाटन हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे. उस दौरान राज्य के कानून मंत्री, जिला जज व विधि व्यवस्था से जुड़े कई उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह सृजनी सभागार में आयोजित होगा.वर्ष 2018 में शुरू हुआ था निर्माण
देवब्रत साईं ने कहा कि नये अदालत भवन का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. सात वर्षों बाद इसे चालू किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं में उत्साह है. उन्होंने बताया कि छह सितंबर से भवन का आधिकारिक लोकार्पण हो जायेगा. हालांकि अंदरूनी सजावट का कार्य अभी बाकी है, जिसे अगले दो महीनों में पूरा कर लिया जायेगा. उसके बाद नये भवन में अदालतें पूर्ण रूप से काम करने लगेंगी.जर्जर हो चला है पुराना भवन
मालूम रहे कि दुर्गापुर का पुराना महकमा अदालत भवन 70 के दशक में बना था. उससे पहले अदालत भिरंगी स्थित ओल्ड कोर्ट मोड़ के पास चलती थी. तीन मंजिला भवन में महकमा शासक कार्यालय, परिवहन विभाग, कोष विभाग, डाकघर और एसीजेएम अदालत सहित कई दफ्तर कार्यरत थे. करीब 60 वर्ष पुराने इस भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कुछ माह पहले महकमा शासक कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया था. अब नए अदालत भवन के उद्घाटन को लेकर वकीलों और स्थानीय लोगों में उत्साह चरम पर है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




